वेजीटेरियंस के लिए ये चीजें हैं प्रोटीन का खजाना


By Hemraj Yadav12, Jun 2023 03:18 PMnaidunia.com

दही

दही में भरपूर प्रोटीन होता है। इसमें गुड बैक्टीरिया होता है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है और हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

पनीर

पनीर प्रोटीन के मुख्य स्रोत में से एक है। पनीर में फैट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम में भी होता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

टोफू

टोफू प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। यह आयरन और कैल्शियम से भरपूर है, जो कि शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

मूंग दाल

मूंग दाल में फैट की मात्रा कम होती है और प्रोटीन बहुत अधिक होता है। यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपकी हड्डियों और बालों को मजबूती मिलती है।

बीन्स

बीन्स में भरपूर प्रोटीन होता है। इसमें कैल्श‍ियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर की भी जरूरी मात्रा होती है, जो आसानी से वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

हरा मटर

हरा मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। जिन्हें डायबिटीज है, उनके लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

दलिया

अगर आपने हफ्तों से हाई प्रोटीन डाइट नहीं लिया है, तो आपको एक कटोरी दलिया खाना चाहिए। इसे आप कई सारी सब्जियों के साथ मिला कर बना सकते हैं।

मशरूम

मशरूम में भी अच्छा प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

यूरिक एसिड को बढ़ाती हैं ये 3 चीजें, बनाएं दूरी