सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी ये चीजें न रखें


By Shradha Upadhyay25, Feb 2023 05:28 PMnaidunia.com

यथास्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर हर चीज का एक सही स्थान होता है और उसी के अनुसार हमे वो वस्तु रखनी चाहिए। ऐसा न करने की दशा में हमे इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

सीढ़ियों के नीचे न रखें

इसके साथ घर में बनी सीढ़ियां भी वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। ऐसे में हमे सीढ़ियों का सही स्थान और उसके नीचे क्या चीज़ें न रखे इसका पता होना बेहद जरूरी है। आइए जान लेते हैं।

पूजा घर

सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा का स्थान नहीं बनवाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है।

जूते - चप्पल

घर की सीढ़ियों के नीचे शू रैक या जूते - चप्पलों को नहीं रखना चाहिए ,इससे आर्थिक संकट होने लगता है।

कूड़ेदान

वास्तु के अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे कभी भी कूड़ेदान भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर के लोगों के बीच कलह रहता है।

बाथरूम

सीढ़ियों के नीचे बाथरूम का होना भी बुरा माना जाता है। इससे धन की हानि और आर्थिक संकट होता है।

सही दिशा

इसके अलावा हमे सीढ़ियां बनवाते समय उसकी सही दिशा का भी ज्ञान होना चाहिए। उत्तर से पश्चिम की दिशा सीढ़ियों के लिए सही बताई गई है।

नंबर का ध्यान

सीढ़ियां हमेशा विषम संख्या में होनी चाहिए। इसे अच्छे फल की प्राप्ति होती है।

आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Peepal Puja: इस समय भूलकर भी न करें पीपल के वृक्ष की पूजा, वरना घर में होगा अलक्ष्मी का वास