आम के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, होगा नुकसान


By Shailendra Kumar05, May 2023 05:25 PMnaidunia.com

आम का सेवन

गर्मियों में आम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसमें कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए।

विरुद्ध आहार

खाने-पीने की चीजों में कुछ ठंडी प्रकृति की होती हैं तो कुछ गर्म प्रकृति की। आयुर्वेद में इन्हें विरुद्ध आहार कहा जाता है।

आम के साथ परहेज

विरुद्ध आहार कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए। इसलिए आम के साथ भी कुछ चीजों का सेवन से परहेज किया जाना चाहिए।

दही

आम शरीर में गर्मी पैदा करता है और दही का प्रभाव ठंडा होता है। इन्हें एक साथ खाने से पेट खराब हो सकता है।

आइसक्रीम

आम से जूस में आइसक्रीम डालना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इनके तापमान का अंतर पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।

खट्टे फल

आम के साथ खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर का pH लेवल असंतुलित हो सकता है।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

आम के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल नहीं करें। इन दोनों में काफी शुगर होता है और आपका ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ सकता है।

स्पाइसी फूड

आम के साथ ज्यादा तेज मसाले या लाल मिर्च आदि के सेवन से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है।

इन आदतों की वजह से होते हैं चेहरे पर कील-मुंहासे, ऐसा करने से बचें