टीवी के इन सितारों को धर्म और पेशे की वजह से नहीं मिला घर
By Ekta Sharma2023-04-30, 11:24 ISTnaidunia.com
मुंबई में नहीं मिला घर
टेलीविजन और बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जिन्हें कड़ी मेहनत के बाद मुंबई में घर नहीं मिल पाता है। कभी उनका एक्टिंग का पेशा तो कभी उनका धर्म इस चीज में आड़े आ जाता है।
ये सितारे हैं शामिल
इस लिस्ट में ड्रेसिंग सेंस के लिए फेमस उर्फी जावेद से लेकर 'बिग बॉस 16' की प्रियंका चाहर चौधरी तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि वे सितारे कौन-कौन हैं।
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने बताया था कि मुंबई में उन्हें किराये का घर नहीं मिल रहा है। उनके कपड़ों और धर्म की वजह से लोग उन्हें किराये पर घर देने से मना कर रहे हैं।
जैन इमाम
जैन इमाम टीवी की दुनिया का चर्चित चेहरा हैं। एक्टर को मुंबई में किराये का घर मिलना काफी मुश्किल हो गया था। एक्टर का पेशा और उनका धर्म इस चीज के आड़े आ गया था।
प्रियंका चाहर चौधरी
'बिग बॉस 16' के खत्म होने के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी भी मुंबई में अपने लिए घर की तलाश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में कार खरीदी है, लेकिन उन्हें घर नहीं मिल पाया है।
अर्चना गौतम
बिग बॉस 16' के बाद से ही अर्चना गौतम मुंबई में घर ढूंढ रही हैं, लेकिन उन्हें यहां घर मिलना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया था कि शुरुआती दिनों में उन्हें चॉल में रहना पड़ा था।
विनीत रैना
जम्मू से नाता रखने वाले एक्टर विनीत रैना को एक्टर होने के कारण लोग घर नहीं दे रहे थे। उन्होंने अपनी मां का सहारा लिया और उन्हें किराये पर घर ढूंढने के लिए कहा।
अंजुम फकीह
टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने बताया था कि सिंगल होने के कारण और एक एक्ट्रेस होने के कारण मुंबई में लोगों ने उन्हें किराये पर घर देने से मना कर दिया था।