भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने खाए हैं क्या?


By Anil Tomar01, Jun 2023 01:34 PMnaidunia.com

कई अनाेखे फल मिलते हैं भारत में

भारत में ऐसे कई फल हैं जो आमतौर पर आपको हर मौसम बाजार में नहीं मिलेंगे और ज्यादातर लोग भी इससे परिचित भी नहीं होंगे। आज हम कुछ ऐसे रेयर फलों के बारे में बताएंगे जो दुर्लभ हैं।

फिंगर साईट्रॉन

इस फल को बुद्ध के हाथ के नाम से जाना जाता है। भारत में इस फल को हिमालय के निचले क्षेत्र में उगाया जाता है। यह फल देखने में पीले रंग का हाथों की लंबी उंगलियों की तरह दिखता है।

खिरनी

यह फल मई के महीने में उपलब्ध होता है। सुनहरी पीली बेर की तरह दिखने वाली ये फल पूरी तरह से पकने के बाद ही खाने में अच्छी लगती है। यह फल स्वाद में मीठा होता है उत्तर भारत में पाया जाता है।

बिलंबी

बिलंबी केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गोवा में उगाया जाता है। इस फल का उपयोग जैम और चटनी बनाने के लिए किया जाता है।

करौंदा

करौंदा फल और सब्जी दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है, इससे चटनी, अचार और मुरब्बा बनाया जाता है। करौंदा हरे, लाल और सफेद रंग के होते हैं। करौंदा तकरीबन पूरे देश में पाया जाता है!

तेंदू

यह फल नवंबर दिसंबर के महीने में खाने को मिलता है। पीले, नारंगी और गहरे भूरे रंग का यह फल खाने में मीठा और स्वादिष्ट लगता है। इसे हिंदी में तेंदू के नाम से जाना जाता है।

अंबरेला

अंबरेला जिसे जंगली आम के नाम से भी जाना जाता है। यह भी खट्टा फल है जो कि तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र में पाया जाता है। इस फल का इस्तेमाल अचार और मॉकटेल के लिए किया जाता है।

दिल ऐवई ऐवई लुट गया...पर झूमे इंदौरी युवा