शुगर पेशेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये सब्जियां


By Ekta Sharma22, Aug 2023 04:38 PMnaidunia.com

डायबिटीज में डाइट

आज के समय में डायबिटीज एक आम बीमारी हो चुकी है। इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स डाइट में विशेष बदलाव करने की सलाह देते हैं।

बेस्ट हैं ये सब्जियां

कुछ सब्जियां डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान मानी गई हैं। इन सब्जियों को खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के नाम बताएंगे।

टमाटर

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी टमाटर बहुत लाभदायक माना जाता है। दरअसल, टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पालक

पौष्टिक होने के चलते डायबिटीज मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। पालक इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।

भिंडी

भिंडी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। दरअसल, भिंडी खाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। भिंडी में फाइबर पाया जाता है।

ब्रोकली

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो ब्रोकली जरूर खाएं। इसमें आयरन, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं।

गाजर

गाजर में बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन -A, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं । जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। आप इसे कच्चा सलाद के रूप में खा सकते हैं।

पेट की चर्बी तेजी से बढ़ रही है? जानें असली कारण