इन शाकाहारी फूड्स में नॉन वेज से भी ज्यादा होता है प्रोटीन


By Sandeep Chourey14, Sep 2023 02:47 PMnaidunia.com

प्रोटीन क्यों जरूरी

हमारे शरीर में प्रोटीन कोशिकाओं के निर्माण के लिए बेहद जरूरी होता है। यहीं कारण है कि रोज डायट में प्रोटीन फूड लेना बेहद जरूरी होता है।

ये चीजें प्रोटीन से भरपूर

आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि नॉन वेज में ही ज्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन हम यहां कुछ शाकाहारी फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

सोया बीन्स

शाकाहारी आहार में सोया बीन्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।

टोफू

पनीर के विकल्प के रूप में आप सोयाबीन से बने टोफू का भी सेवन कर सकते है। टोफू में विटामिन, कैल्शियम व आयरन काफी मात्रा में होता है।

मसूर दाल

यदि आप शाकाहारी हैं तो मसूर दाल का भी सेवन कर सकते हैं। मसूर दाल में भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। साथ ही यह फाइबर और फोलेट से भी भरपूर होती है।

ब्लैक बीन्स

ब्लैक बीन्स भी प्रोटीन और फाइबर का बेहतर स्रोत हो सकते हैं। ब्लैक बीन्स में आयरन, फोलेट के साथ-साथ मैग्नीशियम भी काफी होता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यदि आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो रोज चिया सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

Vitamin H की कमी की अनदेखी न करें, ये हैं साइड इफेक्ट्स