हिंदू धर्म में कलावा बांधना बेहद शुभ माना जाता है और इसका धार्मिक महत्व भी होता है। देवी-देवताओं की पूजा में भी कलावे का प्रयोग किया जाता है।
लाल रंग के कलावे यानी मौली का विशेष महत्व होता है। कोई भी मांगलिक कार्य इसके इस्तेमाल के बगैर पूरा नहीं हो सकता है।
कलावे को बांधना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को कलावा बांधने से भारी नुकसान हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि किन राशि वालों को कलावा बांधने से बचना चाहिए।
इस राशि के जातकों को कलावा नहीं बांधना चाहिए। दरअसल, कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है और देवता शनि को लाल रंग बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
मकर राशि के लोगों को भी लाल कलावा बांधने से बचना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि वालों से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
कुंभ की तरह मीन राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। यदि इस राशि के जातक मौली धारण करते हैं तो उन्हें शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ और मीन राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लाल कलावे की जगह काला धागा बांध सकते हैं। इसके अलावा, पीला या गुलाबी कलावा भी ये लोग धारण कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि, सिंह राशि और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कलावा बांधना बेहद शुभ होता है। कलावा धारण करने से इन राशि के जातक नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहते हैं।