मेष राशि में बना गुरु चांडाल योग, ये राशियां बरतें सावधानी
By Shailendra Kumar
2023-04-28, 18:09 IST
naidunia.com
गुरु चंडाल योग
27 अप्रैल को देवताओं के गुरु मेष राशि में उदय हो चुके हैं। इस राशि में राहु पहले ही विराजमान है।
बरतें विशेष सावधानी
गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बन रहा है। इसकी वजह से कुछ राशियों को विशेष परेशानी हो सकती है।
बढ़ेंगी परेशानियां
गुरु चांडाल योग बनने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में पैसों के लेन-देन से बचें।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को बेवजह खर्च और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में काम को लेकर सतर्क रहें।
तुला राशि
आपका संघर्ष बढ़ जाएगा, हर काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव आ सकता है।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं। बेवजह के खर्च से परेशान होगी।
क्या करें उपाय
अगर गुरु शुभ स्थिति में है, तो उनके मंत्र का जाप करें। अगर अशुभ स्थिति में है तो गुरु से संबंधित दान करें।
कॉकरोच ने घर में कर लिया है कब्जा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Read More