ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और युति महत्वपूर्ण होती है। जब दो ग्रह एक राशि में आते हैं तो ग्रहों की युति बनती है।
31 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा। जहां राहु पहले से विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में 23 अप्रैल तक राहु और शुक्र एक साथ रहेंगे।
राहु और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं इस संयोग से किन राशियों को फायदा होगा।
वृषभ राशिवालों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभकारी हो सकती है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है।
राहु और शुक्र की युति के प्रभाव से शुभ समाचार मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। मनचाहा साथी मिल सकता है।
राहु और शुक्र की युति कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन ला सकती है। इस अवधि में सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।