नाग पंचमी के बाद पैसों में खेलेंगे 3 राशि वाले, 4 ग्रहों का खुलेगा पिटारा


By Shivansh Shekhar08, Aug 2024 02:30 PMnaidunia.com

सावन में नागपंचमी

सावन की नाग पंचमी से कुछ राशियों का भाग्य उदय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस शुभ दिन पर कई शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही, सूर्य बुध और मंगल गुरु की युति भी होगी।

कई ग्रहों का गोचर

ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में, न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में स्थित हैं जो शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र और बुध सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करने वाले हैं।

नाग पंचमी पर सभी योग

वहीं, राहु मीन राशि और चंद्रमा के साथ केतु कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। नाग पंचमी के दिन सिद्ध योग, रवि योग और साध्य योग के साथ हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का निर्माण होगा।

3 राशियों पर बरसेगा धन

ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियों पर शनि, गुरु, बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि के जातक

नाग पंचमी के बाद सिंह राशि वालों का भाग्य उदय होने वाला है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। करियर में की गई मेहनत का फल मिलेगा।

वृषभ राशि के जातक

सावन की नाग पंचमी का प्रभाव वृषभ राशि पर अच्छा पड़ने वाला है। आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। हेल्थ में भी सुधार होने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मेष राशि के जातक

मेष राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले हैं। कुछ लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। छोटी मुश्किलों को पार करने में आसानी होगी। आकस्मिक धन लाभ होने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिर्फ एक रात में सफलता हासिल कर सकते हैं इस मूलांक के लोग