मिट्टी से बनी चीजों का इस्तेमाल पहले काफी होता था, जो फिलहाल कम हो चुका है लेकिन इसको लेकर वास्तु में क्या उल्लेख है आइए जानते है।
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ मिट्टी की बनी चीजों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार अगर घर में मिट्टी की बनी चीजों को रखने से भाग्योदय होता है। आइए इन मिट्टी से बनी चीजों के बारे में जानते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का दीया जलाना शुभ होता है इसलिए घर में मिट्टी का दीया जरूर रखना चाहिए।
अगर आप घर में मिट्टी का दीया रखते है, तो घर की सुख-शांति सदैव बरकरार रहती है। मिट्टी के दीपक का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
घर में मिट्टी की प्रतिमाएं भी रखना काफी शुभ माना जाता है। इन प्रतिमाओं को घर में उत्तर- पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी की प्रतिमा को घर के मंदिर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और इसका पानी पीने से सेहत भी दुरुस्त रहता है।