नवरात्रि में देवी मां की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ, व्रत और दान का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज का दान शुभ नहीं होता? कुछ चीजों का दान करने से जीवन में नेगेटिविटी आ सकती हैं और बाधाएं बढ़ सकती है। आइए जानें कि नवरात्रि में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए और क्यों।
नवरात्रि के टाइम पुराने, फटे या गंदे कपड़ों का दान करना अशुभ माना जाता है। इससे गरीबी और नेगेटिविटी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा नए या अच्छे कपड़े ही दान करें।
टूटे हुए बर्तन, शीशा, घड़ी या फटी किताबों का दान करना नवरात्रि में अच्छा नहीं माना जाता है। इससे लाइफ में आर्थिक प्रॉब्लम्स और अस्थिरता बढ़ सकती है।
नवरात्रि में काले रंग के कपड़े, जूते या अन्य सामान का दान करने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है। इसलिए लाल, पीले या सफेद रंग की चीजों का दान करना ज्यादा शुभ होता है।
नवरात्रि के दौरान तेल और नमक का दान करने से घर में दरिद्रता और धन हानि हो सकती है। इसे पूजा के बाद घर में ही इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में स्टील या लोहे के बर्तनों का दान करने से घर की समृद्धि कम हो सकती है और आर्थिक दिक्कत आ सकती है।
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के दौरान झाड़ू का दान करने से घर से मां लक्ष्मी की कृपा चली जाती है और आर्थिक प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं।
नवरात्रि के दिनों दान करते टाइम इन चीजों का ध्यान रखें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com