घर में रखी हर चीज का आपके जीवन पर काफी प्रभाव होता हैं। ऐसे में आपको यह पता होना बेहद जरूरी हैं कि घर में कौन-सी चीजें हैं जो आपको कंगाल कर सकती हैं।
पुराने कपड़ो में बिस्तर, रजाई और चादर जैसी चीजें जो आपके स्टोर रूम में धूल खा रही हैं। इससे आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति खराब होती हैं।
पुराने कपड़ों को धूप न दिखाने से राहु-केतू का नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। इससे आपकी कंगाली शुरू हो जाती हैं।
पुराने पीतल के बर्तनों को लोग अकसर किचन में किसी बंद जगह पर रखते हैं। अगर बर्तनों को आप अंधेरे कमरे में रखते हैं तो उसमें शनि का वास हो जाता है।
शनि का वास होने पर जीवन में परेशानियां दस्तक देना शुरू कर देती हैं। शनि का प्रभाव पड़ने पर इंसान कंगाल होने लगता हैं।
दरवाजा खोलते समय बार-बार अगर आवाज आती हैं तो इसे जल्द-जल्द से ठीक करवाएं। वास्तु के मुताबिक दरवाजे में आवाज आने से आर्थिक तंगी का कारण होता है।
लोहे के जंग लगे औजार को घर में रखने से क्लेश बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक नुकीले, और औजार लगे जंग बिल्कुल भी घर में नहीं रखना चाहिए।
घर में कभी भी आपको बंद हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों का बुरा समय शुरू हो जाता हैं।