सिरहाने रखकर न सोएं ये चीजें, बन सकती है बर्बादी का कारण


By Prakhar Pandey18, Dec 2023 02:22 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु के अनुसार, सोने के स्थान पर कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए। आइए जानते है सिरहाने किन चीजों को रखकर नहीं सोना चाहिए?

चीजों का रखरखाव

चीजों के रखरखाव में वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। यदि कोई चीज गलत दिशा में रखी जाएं तो घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है।

न रखें ये चीजें

सोते समय तकिए के नीचे कई चीजों को रखने की मनाही होती है। झाड़ू को लेकर भी वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। इसे गलत स्थान पर रखने से हानि हो सकती है।

झाड़ू का स्थान

वास्तु के अनुसार, कभी भी झाड़ू को बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। वास्तु में ऐसा करना गलत माना गया है। झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां किसी की उस पर नजर न पड़े।

यहां रखें झाड़ू

झाड़ू रखने का सही स्थान उत्तर-पश्चिम कोना माना गया है। किचन, बेडरूम या मंदिर के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की परेशानियां बढ़ती है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

सोते समय अपने सिरहाने के पास मोबाइल फोन, या घड़ी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी नुकसान पहुंचता है। वास्तु में भी ऐसा करना गलत माना गया है।

पढ़ाई की चीजें

व्यक्ति को तकिए के पास पढ़ाई से जुड़ी किताबें, पुस्तकें और अखबार रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने ज्ञान और विद्या का अपमान होता है।

बुरे सपने से बचें

कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर, तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से बुरे स्वप्न नहीं आते है। तकिए के नीचे 5-6 छोटी इलायची को एक कपड़े में बांधकर रखने से आपको स्थिरता मिलेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये 5 राशि वाले 2024 में खरीद पाएंगे अपने सपनों का आशियाना