यूरिक एसिड लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। शरीर में यूरिक एसिड हाई होने पर मांसपेशियों में अकड़न होने लगती है, जिसके कारण चलने-फिरने में परेशानी होती है।
गलत खानपान करने से यूरिक एसिड हाई होता है। यूरिक एसिड के मरीजों को कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
यूरिक एसिड के मरीजों के अरहर की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। अरहर की दाल में प्रोटीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
यूरिक एसिड की समस्या में सोडा भी नहीं पीना चाहिए। सोडा पीने से यूरिक एसिड हाई होने की संभावना होती है। इसलिए, सोडा पीने से बचना चाहिए।
मछली का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन यूरिक एसिड की समस्या में नहीं खाना चाहिए। मछली यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए, इसको खाने से भी बचना चाहिए। सोयाबीन शरीर में यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ता है।
खट्टे फलों का सेवन भी यूरिक एसिड में नहीं करना चाहिए। इन फलों को खाने से भी यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है।
यूरिक एसिड के मरीजों को इन सभी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ