चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा होती है।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस समय मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से करने पर शुभ फल मिलते हैं और जीवन में कभी कष्ट नहीं आते हैं।
शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताए गए हैं जिन्हें नवरात्रि के दौरान गलती से भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी रुष्ट हो जाती हैं।
इस दौरान मातृ शक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। मां, बहन, बीवी या किसी भी स्त्री को कष्ट नहीं दें। इसके अलावा उनका सम्मान करना चाहिए।
नवरात्रि के नौ दिनों तक 1 से 12 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा श्रद्धा भाव से करनी चाहिए। उनके पैर छुए और शुद्ध भोजन करवाएं।
इसके साथ ही नवरात्रि में बिस्तर पर सोने से परहेज करना चाहिए। इस समय आप जमीन पर सोएंगे, तो आपको देवी का विशेष वरदान मिलेगा।
इसके अलावा नौ दिनों तक व्रत रखने वाले व्यक्ति को बाल, नाखून, दाढ़ी आदि नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।