घर में वास्तु के अनुसार हर दिशा की विशेष ऊर्जा और अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में क्या चीजें रखनी चाहिए?
पूर्व दिशा में ही सूर्योदय होता है। इस दिशा के देवता सूर्य देव ही माने जाते हैं। सूर्य देव आपको बल, बुद्धि, ज्ञान व जीवन में सफलता प्रदान करते है।
पूर्व दिशा की दीवार पर आप डूब रहे सूरज की पेंटिंग लगा सकते है। इससे घर में सकारात्मकता तो आती ही है साथ ही बच्चे के विकास में भी यह काफी मददगार होती है।
इस दिशा में स्टडी टेबल रखने से शिक्षा में भरपूर फायदा मिलता है। टेबल को इस प्रकार रखें कि पढ़ाई करते वक्त आपके बच्चों का मुख पूर्व दिशा में हो। इस दिशा में बैठकर पढ़ने से ज्ञान में बढ़ोतरी होती है।
पूर्व दिशा में खुशबूदार पौधे रखना भी बेहद शुभ माना जाता हैं। सुगंधित पौधे न सिर्फ वातावरण का खुशबूदार रखते हैं बल्कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
पूर्व दिशा में जड़ी- बूटियां व औषधियों रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। जड़ी- बूटियां को इस दिशा में रखना इसलिए भी शुभ माना जाता हैं क्योंकि इधर रखने से इन्हें और अधिक पॉजिटिविटी मिलती हैं।
पूर्व दिशा की ओर दिन की शुरुआत करने से पहले थोड़ी देर मुख करके बैठने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप सुबह में इस दिशा में चाय पीते हुए अखार भी पढ़ सकते है।
उत्तर पूर्व दिशा में श्री गणेश की प्रतिमा लगाने से भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही घर के छत या आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से भी धन लाभ के योग बनते हैं।