परफ्यूम लगाते समय इन बातों को रखना चाहिए ध्यान


By Arbaaj20, Oct 2024 09:20 AMnaidunia.com

परफ्यूम लगाना लोगों को पसंद होता है। दरअसल, इसे लगाने से बदबू नहीं आती है और किसी के पास खड़े होने पर दूसरे को खुशबू भी आकर्षित करती है।

परफ्यूम के लिए नियम

परफ्यूम लगाने से पहले कुछ नियमों को जान लेना चाहिए, ताकि जब परफ्यूम लगाएं, तो खुशबू लंबे समय तक शरीर से आती रहे।

ज्यादा न लगाएं परफ्यूम

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग खुशबू के लिए परफ्यूम अधिक मात्रा में लगा देते है, जिससे खुशबू लोगों को परेशान लगने लगती है। इसलिए, ज्यादा परफ्यूम न लगाएं।

गर्दन और कलाई पर लगाएं

आज भी लोग परफ्यूम यूज तो करते हैं, लेकिन सही जगह पर नहीं लगाते है। परफ्यूम हाथों की कलाई पर लगा कर गर्दन पर रगड़ना चाहिए।

कपड़े पर लगाएं

गर्दन और कलाई के साथ ही, आप परफ्यूम की थोड़ी सी मात्रा कपड़ों पर भी रगड़ सकते है। ऐसा करने से कपड़े धुलने का बाद भी महक आती रहती है।

हल्की फ्रेगरेंस करें इस्तेमाल

अगर आप चार लोगों के बीच में तारीफ सुनना चाहते हैं, तो हमेशा हल्की फ्रेगरेंस वाली परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखकर परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक आ सकती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर पर बढ़ती उम्र का असर नहीं पड़ने देते हैं ये 5 योगासन