शरीर को चुस्त और तंदरुस्त बनाए रखने के लिए हमेशा हरी सब्जियां और ताजे फल खाने की सलाह दी जाती हैं।
इन फूड्स में क्लोरोफिल भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
हरे फल के सेवन से डाइजेस्ट सिस्टम ठीक रहता है और हाई बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
अगर आप भी गर्मियों में खुद को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो ये चीजें जरूर खाएं।
अगर आप गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना हरे सेब जरूर खाएं। इससे आप मानसिक रूप से सेहतमंद रह सकते हैं।
हरे सेब में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही हरे सेब में 'क्वेरसेटिन' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है साथ ही अंगूर आपको इंस्टेंट एनर्जी भी देता है।
इसमें आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम, कैल्शियम विटामिन ए, बी और सी के अलावा फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
अमरूद में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे न केवल तनाव से मुक्ति मिलती है, बल्कि मसल्स को मजबूती मिलती है।