बेडरूम में वर्जित हैं ये 7 काम, करने से छिन जाती हैं सारी खुशियां


By Sahil05, Dec 2023 01:58 PMnaidunia.com

बेडरूम से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र में बेडरूम को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस जगह से जुड़ी कुछ गलतियां आपके जीवन में खलबली मचा सकती हैं।

बेडरूम में वर्जित काम

बेडरूम में कुछ चीजों को करने की मनाही होती है। इनमें कुछ वस्तुएं भी शामिल हैं, जिन्हें आपको कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।

मृत व्यक्ति की तस्वीर

ऐसा माना जाता है कि मृत व्यक्ति की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।

भूलकर भी न रखें जूते

अक्सर लोग बेडरूम या बेड के नीचे जूते रख देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आपकी यह एक आदत जीवन में कई समस्या पैदा कर सकती है।

बेडरूम में झाड़ू न रखें

झाड़ू में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बेडरूम में इसे रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम

कुछ लोग खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम को भी घर में संभालकर रख लेते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

धार्मिक ग्रंथ न रखें

धार्मिक ग्रंथों को पवित्र माना जाता है। इस वजह से बेडरूम में इन्हें रखने की मनाही होती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

देवी-देवताओं की क्रोधित मूर्ति

देवी-देवताओं की क्रोधित मूर्ति को सही नहीं माना जाता है। खासकर इस तरह की मूर्तियों को बेडरूम की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कपूर के साथ इन चीजों को मिलाकर जलाने से मिलेगा खूब फायदा