बॉलीवुड में ऐसे कई सारे एक्टर्स हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र में शादी की और फिर पिता बने। कई बॉलीवुड एक्टर्स 40 साल से ज्यादा की उम्र में पापा बन चुके हैं।
ये सितारे हैं शामिल
इस लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख और आमिर खान से लेकर साउथ के एक्टर प्रकाश राज तक शामिल हैं। आइए देखें वो लिस्ट।
शाहरुख खान
सुहाना के जन्म के 13 साल बाद शाहरुख तीसरी बार पापा बने। शाहरुख के घर सरोगेसी से बेटे अबराम का जन्म हुआ। जब वे तीसरी बार पापा बने तो उनकी उम्र 48 साल थी।
संजय दत्त
संजय दत्त तीन बच्चों के पापा हैं। संजय ने मान्यता से 2008 में तीसरी शादी की। 2010 में मान्यता ने जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया। उस वक्त संजय दत्त 51 साल के थे।
प्रकाश राज
अपनी दूसरी शादी के बाद साल 2016 में प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने। ये प्रकाश राज की चौथी संतान है। प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिय
सैफ अली खान
अमृता से तलाक के बाद सैफ ने खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी की और 2016 में वे पहली बार बेटे तैमूर के पिता बने। इसके बाद सैफ 50 की उम्र में दूसरी बार पापा बने।
अर्जुन रामपाल
46 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल तीसरी बार पापा बने थे। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया था। अब वे एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन की पहली पत्नी मेहर से दो बेटियां भी हैं।
क्या आप भी छाछ में मिलाते हैं नमक? जानें इसके नुकसान