खानपान में कंट्रोल और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट
आज हम डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स का ऑप्शन बताएंगे, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ओट्स
ओट्स फाइबर और प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है। जो डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, अपनी डाइट में स्नैक्स के तौर पर ओट्स का चुनाव कर सकते हैं।
फ्रूट्स एंड योगर्ट
योगर्ट में लो फैट होता है। यह ब्लड शुगर को सामान्य रखने में मदद करता है। डायबिटीज डाइट में मौसमी फलों को भी शामिल कर सकते हैं।
पालक
पालक डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। आप इसे खाने में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। आप स्नैक्स में पालक का चाट ट्राई कर सकते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो पोषक तत्वों का खजाना है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, स्नैक्स में एवोकाडो से बने टोस्ट का सेवन कर सकते हैं।
मूंग दाल
डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक लो ग्लाइसेमिक फूड है, जो रक्त में शुगर लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।
सलाद
सलाद सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट सलाद डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।