क्रिकेटर के अलावा बिजनेसमैन भी हैं ये खिलाड़ी


By Sahil21, Jun 2023 06:10 PMnaidunia.com

क्रिकेटर

वैसे तो उम्र एक संख्या है, लेकिन क्रिकेट में खिलाड़ियों की उम्र से सीधा संबंध उनके संन्यास से होता है। इसलिए ज्यादातर क्रिकेटर खेल के साथ कोई दूसरा व्यापार भी शुरू कर देते हैं।

व्यापार में सक्रिय खिलाड़ी

व्यापार की दुनिया में भी काफी क्रिकेटर अपना लक आजमा चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटर का नाम शामिल है।

विराट कोहली

किंग कोहली के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। विराट खेल जगत के अलावा व्यापार में भी सक्रिय है। उनका स्पोर्ट्स वियर ब्रांड वन 8 काफी पॉपुलर है।

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक सुलझे हुए व्यवसायी है। वह कई ब्रांड्स के साथ निवेश कर चुके हैं। बीते साल उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च किया।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान के तौर पर जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कई स्टार्टअप में निवेश कर चुके हैं। साल 2021 में वह अनएकेडमी से जुड़े।

युवराज सिंह

क्रिकेटर युवराज सिंह YouweCan नाम की एक संस्था की स्थापना कर चुके हैं, जो कैंसर रोगियों की मदद के लिए काम करती है। इसके अलावा युवराज कुछ ब्रांड को एंडोर्स भी करते हैं।

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने

संगकारा और जयवर्धने की साझेदारी क्रिकेट के मैदान के बाहर भी काफी स्ट्रोन्ग रही है। दरअसल, संगकारा ने फूडी होने की वजह से अपना खुद का एक रेस्तरां शुरू किया। इसमें उनके सहयोगी महेला जयवर्धने भी है।

क्रिकेटर करते हैं ये कोशिश

विराट कोहली, धोनी, युवराज और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर खेल जगत के साथ ही व्यापार जगत में भी सक्रिय रहने की कोशिश करते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एशेज टेस्ट सीरीज क्यों है इतनी पॉपुलर?