साल 2023 में 40 लाख बार ऑर्डर की गई ये डिश


By Ekta Sharma15, Dec 2023 05:11 PMnaidunia.com

सबसे ज्यादा ऑर्डर फूड

फूड ऑर्डरिंग एंड डिलीवरिंग कंपनी ने अपनी एनुअल ट्रेंड रिपोर्ट रिलीज कर दी है, जिसमें भारत में कितने लोगों ने क्या-क्या ऑर्डर किया इसका डाटा मौजूद है।

खाने के शौकीन

हम लगभग सभी मौकों पर खाना ऑर्डर कर ही देते हैं, लेकिन एक ऐसी खास डिश है, जिसके लिए भारत में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

बिरयानी

पिछली साल की तरह इस साल भी बिरयानी ने सभी डिशेज को पीछे छोड़ते हुए, सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश का ताज हासिल किया है।

टाॅप पर बिरयानी

यह पिछले आठ साल से टॉप पर चली आ रही है। इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, हर सेकंड लगभग 2.5 बिरयानी ऑर्डर की गई।

सबसे ज्यादा खाना

मुंबई के एक निवासी ने साल भर में 42.3 लाख रुपए का खाना ऑर्डर किया है। इस व्यक्ति ने इतने पैसों का सिर्फ खाना ऑर्डर कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

पिज्जा

झांसी के एक व्यक्ति ने एक दिन में 269 फूड आइटम्स का ऑर्डर प्लेस किया। इसके अलावा, भुवनेश्वर में एक व्यक्ति ने एक दिन में 207 पिज्जा ऑर्डर किए।

गुलाब जामुन

इस साल दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की सुप्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला की जगह गुलाब जामुन सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए।

चॉकलेट केक

बेंगलुरु से इस साल 80 लाख चॉकलेट केक ऑर्डर किए गए। वहीं, वेलेंटाइन डे पर पूरे भारत में हर मिनट 271 केक ऑर्डर किए गए हैं।

सुबह उठते ही न पिएं ठंडा पानी, शरीर में होंगे ये 7 नुकसान