घर में कहां नहीं लगानी चाहिए हनुमान जी की तस्वीर?


By Amrendra Kumar Yadav26, Jun 2024 07:15 PMnaidunia.com

भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त

हनुमान जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। उनकी कृपा से भक्तों के सारे काम पूर्ण होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

जीवन के कष्टों से छुटकारा

हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करने पर वह अपने भक्तों के कष्ट हर लेते हैं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। मंगलवार और शनिवार के हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

घर में लगाते हैं तस्वीर

भक्तगण हनुमान जी की पूजा करने के लिए घर में उनकी तस्वीर लगाते हैं। हालांकि वास्तु में इसको लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिसका विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कहां नहीं लगानी चाहिए तस्वीर?

वास्तु के इन नियमों के मुताबिक, हनुमान जी की तस्वीर कभी भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी नाराज होते हैं।

कार्यों में आती है बाधा

बेडरूम में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कार्यों में बाधाएं आती हैं और धन हानि का भी सामना करना पड़ता है।

दक्षिण दिशा है बेहद शुभ

वहीं, हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति लगाने की सबसे उचित दिशा दक्षिण मानी गई है। इस दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पंचमुखी तस्वीर लगाएं

हनुमान जी पंचमुखी तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को लगाने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

बुरी शक्तियों का नहीं होता है आगमन

हनुमान जी की तस्वीर सही दिशा में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुरी शक्तियों का भी नाश होता है।

हनुमान जी की तस्वीर बेडरूम में लगाने से बचना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करें, होगी धनवर्षा