हाथ में मौजूद ये रेखा बना सकती है करोड़पति


By Sahil06, Oct 2023 08:00 AMnaidunia.com

हस्तरेखा

हस्त शास्त्र में हाथ की रेखाओं का खास महत्व होता है। हस्तरेखा विद्या के मुताबिक, हमारे हाथों में कई ऐसी रेखाएं होती है, जो भविष्य के बारे में बता देती है।

भाग्य का चलेगा पता

हस्त शास्त्र में इस बारे में बताया गया है कि हमारे हाथ में एक ऐसी रेखा मौजूद है, जिससे भाग्य के बारे में भी पता चल सकता है।

धन रेखा

हस्तरेखा विद्या में उल्लेख है कि वित्त रेखा से आपकी आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। हथेली में वित्त रेखा की मजबूत स्थिति आपको अमीर बना सकती है।

कहा होती है यह रेखा?

हस्त शास्त्र के मुताबिक, वित्त रेखा हथेली के बीचों-बीच होती है। यह रेखा दिल रेखा और कलाई के बीच में मौजूद होती है। हालांकि, पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग हाथों में धन रेखा होती है।

पुरुष और महिला

दरअसल, वित्त रेखा पुरुषों के बाएं हाथ में होती है और महिलाओं के दाएं हाथ में पाई जाती है। इस रेखा की मदद से धन स्थिति के बारे में पता चलता है।

धन भाग्य कैसे पहचानें?

यदि आपकी धन रेखा गहरी है या फिर उसका रंग डार्क है। हस्तरेखा विद्या के मुताबिक, इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

धन की नहीं होगी कमी

धन रेखा के डार्क होना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि आपको जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

भाग्यशाली व्यक्ति

ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की वित्त रेखा मजबूत होती है, वह बेहद भाग्यशाली होता है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी के हाथ में वित्त रेखा मौजूद हो।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आटा गूंथते समय मिलाएं ये चीज, टल जाएगा बुरा समय