गौर नदी पर भदभदा बहुत सुंदर जलप्रपात है, जिसकी वर्षा के दौरान खूबसूरती देखते ही बनती है।
जबलपुर का मुख्य पर्यटन स्थल भदभदा जलप्रपात का छोटा क्षेत्र है। वर्षा के समय सबसे अच्छा देखने को मिलेगा जो शांति देता है।
भदभदा जलप्रपात वर्षा के समय ही आप देख सकते हैं। बाकी समय सूख जाता है। वर्षाकाल बेहतर समय है।
जलप्रपात के आसपास का इलाका हरा भरा है। यहां बरसात में हरियाली दिखती है, जो सुकून देती है।
आप यहां पर अपना परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बनाकर घूमने के लिए आ सकते हैं।
आपको कुछ अलग प्रकार की चट्टानें देखने के लिए मिलती हैं, जो देखने में बहुत ही सुंदर दिखती हैं।
चट्टानों के ऊपर से गिरता पानी है, तो बहुत सुंदर लगता है। वर्षा के समय मटमैला पानी गिरता है।
पानी का बहाव बहुत तेज होता है। आप चट्टानों के करीब ना जाए। आप दूर से ही चट्टानों को देखें
जबलपुर के गौर थाने के आगे है भदभदा जलप्रपात। आइटीवी पुलिस कार्यालय जमतरा के पास ही स्थित है।
गाड़ी या कार से जा सकते हैं। यहां पर आपको गौर नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाएगा।