IPL 2024 का सीजन अभी पहले चरण में ही है और कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। हालांकि, यह अभी कहना मुश्किल है कि किसके सर ताज सजेगा।
इस सीजन 26 मई 2024 को फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। 2024 के सीजन को लेकर कई दिग्गजों ने प्रिडिक्शन किया है कि कौन चैंपियन बनेगा।
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एल्बि मॉर्कल ने यह कहा है कि मुंबई इंडियंस वापसी करेगी और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल डिफेंड करेगी।
IPL 2024 प्वाइंट्स टेबल पर अभी नजर डालें, तो सबसे ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स नंबर 1, राजस्थान रॉयल्स 2, चेन्नई सुपर किंग्स 3 और लखनऊ सुपर जेंट्स 4 पर है।
वहीं, आखिरी टेबल की छः टीमें, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस है।
अभी तक मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी टीम है जिसे इस सीजन जीत का स्वाद नहीं चखने को मिला है। वहीं आरसीबी की हालत भी कुछ खास नहीं है।
साउथ अफ्रीका के तेज पूर्व खिलाड़ी ने यह कहा है कि धोनी के नेतृत्व में इतना आसान किसी भी टीम को सीएसके को हराना नहीं है।
धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने 2023 के आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि इस साल कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।