सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि सावन शुरू होने से पहले कर में क्या बदलाव करने चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कुछ चीजों को रखना शुभ नहीं होता है। खासकर सावन शुरू होने से पहले आपको इन वस्तुओं को घर से बाहर कर देना चाहिए।
देवी-देवताओं की खंडित और पुरानी मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इस गलती की वजह से व्यक्ति के बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।
घर में फटी पुस्तकों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि घर में किसी भी फटी हुई धार्मिक वस्तु को नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में बंद घड़ी को रखने शुभ नहीं होता है। सावन शुरू होने से पहले घर से खराब या बंद पड़ी दीवार घड़ी को हटा देना चाहिए।
कुछ लोग घर में पुराने जूते-चप्पल भी रखते हैं, जिनका वह इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। खैर, वास्तु शास्त्र में गैर जरूरी चीजों को घर में गैर जरूरी चीजों को न रखने की सलाह दी जाती है।
घर में गलती से भी कूड़ा-कचरा एकत्रित न होने दें। खासकर सावन के दौरान ऐसा करने की मनाही होती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि सावन से पहले किन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ