अक्सर लोग लाख मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं, जिसके लिए वह कई उपायों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि सफल होने के लिए बहते जल में कौन-सी चीजें बहाएं-
बहुत लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर नारियल बांधते हैं, जिससे शुभ संकेत मिलता है। लेकिन, कई पुराना या खंडित होने पर अशुभ परिणाम मिलते है, इसलिए सफल होने के लिए घर के दरवाजे पर बांधे नारियल बहते पानी में बहाएं।
घर में भगवान का पुराना या फटा कैलेंडर है तो इसे बहते जल में बहा देना चाहिए। ऐसा कैलेंडर घर में रखना अशुभ माना जाता है और इससे काम में बाधा उत्पन्न होती है।
घर के मंदिर में पैसे बहुत दिनों तक नहीं रखना चाहिए। इन पैसों से गाय के लिए चारा खरीद कर उन्हें खिलाने से जीवन में सफलता प्रापत होती है।
घर में या छत पर कूड़ा-करकट पड़ा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि घर में गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में पुराने या फटे जूते-चप्पल है तो उसे बाहर फेंक देना चाहिए, क्योंकि यह अशुभता का संकेत हो सकता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सफल होने के लिए बहते जल में ये चीजें बहाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM