गुरुवार के दिन क्यों नहीं खाते हैं चावल? जानें


By Sahil30, Nov 2023 11:33 AMnaidunia.com

भगवान विष्णु

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसी दिन उनकी पूजा भी की जाती है।

गुरुवार के उपाय

श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन कुछ उपायों को करना भी फायदेमंद होता है। भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

गुरुवार के नियम

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने के कुछ नियम भी होते हैं। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को कुछ खाने की चीजों का परहेज करना होता है।

केला न खाएं

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं।

पीली चीजों का दान

भगवान विष्णु को पीली चीजें प्रिय हैं। इस दिन पीले वस्त्र या किसी अन्य पीले रंग की वस्तु का दान करने से विष्णु जी को प्रसन्न किया जा सकता है।

चावल का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों में भी चावल का इस्तेमाल होता है। टीका लगाने से लेकर पूजा में चढ़ाने तक चावल का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।

गुरुवार को न खाएं चावल

गुरुवार के दिन चावल खाना वर्जित होता है। अगर आप चावल या इसकी खिचड़ी खाते हैं तो आपको धन हानि हो सकती है और कंगाली का सामना भी करना पड़ सकता है।

चावल का दान

एक तरफ गुरुवार के दिन चावल खाने की मनाही होती है। वहीं, दूसरी तरफ इसका दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर इस स्तोत्र के पाठ से करें बप्पा को प्रसन्न