गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। कुंडली में यदि गुरु की स्थिति मजबूत हो तो सारे कार्य सफल हो जाते हैं।
वहीं, यदि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो ऐसे प्रस्थिति में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आपकी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं है या कामों में बाधा आ रही है तो गुरुवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।
गुरुवार के दिन सुबह उठकर स्नान बाद बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। तुलसी की एक माला से 'ऊँ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें।
गुरुवार के दिन हमेशा पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इससे भगवान विष्णु अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं।
गुरुवार के दिन हमेशा पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इससे भगवान विष्णु अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं।
गुरुवार के दिन किसी भी व्यक्ति को उधार में पैसा न दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग अवश्य लगाएं। इसके अलावा उन्हें पीले फूल चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं।
यदि पत्नी और पति के बीच लड़ाई झगडे होते रहते हैं तो गुरुवार के दिन व्रत जरूर रखें। इससे आप दोनों के जीवन में सौभाग्य बढ़ेगा।