थायराइड के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। थायराइड वालों को गोएट्रोजेनिक फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
गोएट्रोजेनिक फूड्स में ऐसी कई सब्जियां शामिल हैं, जो रोजाना लोग खाते हैं, लेकिन थायराइड वालों को उनका सेवन नहीं करना चाहिए।
थायराइड गले के बेस पर मौजूद एक ऐसी ग्रंथि है, जो शरीर के कई प्रकार की कार्यशैली में मदद करती है। गोएट्रोजेनिक फूड्स उन्हें कहते हैं, जिससे ग्वाइटर होने की आशंका बढ़ जाए।
थायराइड के मरीजों को पालक का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसमें ओक्सालेट्स पाया जाता है, जो समस्या को बढ़ा सकता है।
थायराइड वालों को गोभी का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। गोभी का सेवन थायराइड के लिए हानिकारक होता है।
ब्रोकली का सेवन करने से भी थायराइड की समस्या बढ़ने की संभावना होती है। दरअसल, इसमें गोइट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है।
केल का सेवन करने से भी थायराइड वालों को परहेज करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन समस्या को तुरंत बढ़ा सकता है।