बॉलीवुड के भाई सलमान खान की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करती नजर नहीं आई थी,लेकिन सलमान की अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम टाइगर 3 है। बता दें कि इस फिल्म के पिछले सभी पार्ट सिनेमाघरों में काफी देखें गए थे।
टाइगर 3 का टीजर भी जारी हो चुका है। इसमें टाइगर ने संदेश दिया है। टीजर के अनुसार, फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी, लेकिन अब फिल्म क्रिटिक का बड़ा दावा सामने आया है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अनुसार, टाइगर 3 रिलीज डेट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म की रिलीज डेट को अभी तय नहीं किया गया है।
तरण आदर्श में पोस्ट में इस बात का भी खुलासा किया है कि फिल्म दिवाली पर ही रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स जल्द ही इसकी सटीक रिलीज डेट का ऐलान कर सकते है।
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भले अभी भी बयान बाजी चल रही हो, लेकिन टाइगर 3 के ओटीटी राइट्स रिलीज से पहले ही बिक चुके है।
रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 के ओटीटी राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने 200 करोड़ में खरीदा है।
फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं। टाइगर 3 में स्टार्स फुल एक्शन करते नजर आने वाले हैं।