भा रही हैं बाघिन दुर्गा व उसके शावकों की अठखेलियां


By anil Singh Tomar18, Apr 2023 01:52 PMnaidunia.com

दुर्गा के हैं दो शावक

ग्वालियर जू में बाघिन दुर्गा ने दो शावकों को दिया था जन्म। अब शावक आने लगे हैं सैलानियों के सामने।

रोजाना दो घंटे रहेंगे बाहर

बाघिन दुर्गा व उसके शावकों को जू में दो घंटे बाहर रखा जाएगा। जिससे जू में आने वाले सैलानी दोनों शावकों की शरारत व मस्ती देख सकें।

41 दिन बाद बाहर आए हैं शावक

बाघिन दुर्गा ने शावकों को 41 दिन पहले जन्म दिया था। अब 41 दिन बाद दोनों शावकों को पिंजरे से बाहर लाया गया है। जिससे जू में आने वाले सैलानी उनकी शरारतों व अठखेलियों को देख सकें।

दुर्गा का जन्म भी हुआ था ग्वालियर में

बाघिन दुर्गा का जन्म भी ग्वालियर में ही 2018 में हुआ था। अब दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया है। इसलिए जू में जश्न जैसा माहौल है और सैलानी उन्हें देखने उमड़ रहे हैं।

अभी केवल मां के दूध पर निर्भर

अभी शावक मां के दूध पर ही निर्भर हैं, लेकिन एक महीने बाद उनकी डाइट में मटन को शामिल किया जाएगा।

Horse Riding: छलांग मारता घुड़सवारी का पैशन