वास्तु शास्त्र में तिजोरी का खास महत्व माना जाता है। तिजोरी में कुछ रत्न और धातुओं को रखना चमत्कारी और शुभ बताया गया है।
तिजोरी में सोना रखना शुभ माना जाता है। सोने के सिक्के या आभूषण रखने से धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है।
तिजोरी में चांदी के आभूषण या सिक्के को भी रखा जा सकता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
तिजोरी में पुखराज रत्न भी आप रख सकते हैं। माना जाता है कि इस रत्न को रखने से पैसों में बरकत होती है।
तिजोरी में पन्ना रखना भी शुभ होता है। आप चाहे तो पन्ना की अंगूठी भी तिजोरी में रख सकते हैं, जिससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।
हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो तिजोरी में नीलम रत्न रखना शुरू कर दें। ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इससे पैसों में बरकत होने लगेगी।
तांबे की धातु का कोई बर्तन भी आप तिजोरी के अंदर रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे आर्थिक हानि का खतरा टल जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।