घर की तिजोरी में काली मिर्च को रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पैसों में बरकत होती है।
तिजोरी में काली मिर्च रखने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ होता है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और तिजोरी को भी धन की देवी का स्थान माना जाता है।
किसी भी महा की पूर्णिमा तिथि को भी तिजोरी में काली मिर्च रख सकते हैं। इसके लिए काली मिर्च को एक कपड़े में लपेटकर रख दें।
तिजोरी में काली मिर्च रखने के लिए गुरुवार का दिन भी शुभ होता है। इससे पैसों में बरकत होनी शुरू हो जाती है और आर्थिक नुकसान की संभावना कम होती है।
नवरात्रि के दौरान नवमी तिथि पर काली मिर्च को तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है।
तिजोरी में काली मिर्च रखने के लिए महा शिवरात्रि का दिन शुभ होता है। इतना ही नहीं, इससे आर्थिक संकट से राहत मिलती है।
तिजोरी में काली मिर्च को हल्दी के साथ रख सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति का वास बना रहता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि तिजोरी में काली मिर्च रखने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ