हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन तिलक जातकों को राशियों के अनुसार लगाना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि, सिंह राशि और कर्क राशि के लोगों को लाल चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही का तिलक लगाना कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। वृष राशि और तुला राशि के लोगों को दही का तिलक लगाना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को माथे पर अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक को लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अगर आपकी राशि वृश्चिक राशि है, तो माथे पर सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। सिंदूर का तिलक लगाने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,धनु राशि , कुंभ राशि और मकर राशि के जातकों को काले रंग का तिलक लगाना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के लोगों को केसर का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। माथे पर केसर का तिलक लगाने से जीवन में खुशियां आती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ