5 मिनट में दांत के भयंकर दर्द को कैसे दूर करें?


By Sahil10, May 2024 08:00 PMnaidunia.com

दांत का दर्द

कई बार कुछ खाने की वजह से दांत में दर्द होने लगता है। इसके अलावा, दांतों की देखभाल न करने की वजह से भी दांतों का दर्द परेशान करता है।

दांत का दर्द दूर करने के उपाय

सवाल खड़ा होता है कि दांतों के भयंकर दर्द को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए। चलिए इसके लिए कुछ घरेलू उपाय जान लेते हैं।

नमक के पानी से कुल्ला करें

दांत में हल्का सा दर्द महसूस होते ही नमक के पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा करने के तुरंत बाद दांत के दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है।

बेकिंग सोडा पेस्ट

दांत के दर्द से आराम पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसके लिए टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर दांत के दर्द पर लगाएं।

बर्फ लगाएं

गर्मियों के दिनों में दांत के दर्द को दूर करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर बर्फ का टुकड़ा लगाएं।

लौंग से दूर करें दांत का दर्द

दांत में दर्द महसूस होने पर लौंग को दांत के नीचे दबा लें। आयुर्वेद में बताया गया है कि लौंग चबाने से दर्द बिल्कुल दूर हो जाता है।

टी बैग

दांत के कारण होने वाले दर्द को दूर करने के लिए टी बैग्स का इस्तेमाल किया जाता है। दांत पर टी बैग लगाने से दर्द काफी हद तक कम हो जाता है।

वनिला का रस

यदि आपको दांत का दर्द दूर करना चाहिए तो वनिला के रस का उपयोग करें। ऐसा करने से कुछ मिनट में ही आपको आराम महसूस होगा।

यहां हमने जाना कि दांतों के दर्द को कम करने के लिए किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सेहत के लिए जहर हैं ये फूड्स