लौंग किस तरीके से जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है?


By Sahil14, Oct 2024 12:54 PMnaidunia.com

लौंग जलाएं

हिंदू धर्म में लौंग और कपूर जैसी चीजों का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। नकारात्मकता का प्रभाव नष्ट करने के लिए घर के अंदर लौंग को जलाया जाता है।

लौंग का धुआं घर में फैलाएं

घर के सभी कोनों में लौंग का धुआं घुमाएं। इससे घर का पूरा वातावरण शुद्ध होता है और कई तरह के दोष भी नष्ट होते हैं।

नकारात्मकता का होगा नाश

लौंग को किसी बर्तन या दीपक में रखकर भी जलाया जा सकता है, जिससे घर के अंदर मौजूद नकारात्मकता का नाश होता है।

मानसिक तनाव होगा समाप्त

लौंग का धुआं मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे बेवजह की चीजों को लेकर व्यक्ति परेशान नहीं रहता है।

जीवन में होंगे सकारात्मक बदलाव

लौंग जलाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। बशर्ते लौंग को जलाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

शाम के समय जलाएं लौंग

लौंग जलाने के लिए शाम का समय उत्तम माना जाता है। इस समय लौंग जलाएंगे तो घर के आसपास भी नकारात्मकता नहीं भटकेगी। 

स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ

लौंग जलाने का लाभ स्वास्थ्य को भी मिलता है। माना जाता है कि जिस घर में लौंग जलाया जाता है, वहां के लोग काफी कम बीमार पड़ते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि लौंग जलाने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

प्रदोष व्रत में क्या-क्या नहीं करना चाहिए?