प्रदोष व्रत में क्या-क्या नहीं करना चाहिए?


By Ayushi Singh14, Oct 2024 12:17 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत में क्या-क्या नहीं करना चाहिए-

न करें अपमान

प्रदोष व्रत के दिन किसी भी इंसान का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे व्रत को फलित नहीं माना जाता है।

न चढ़ाए फूल

इस दिन शिवलिंग पर केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव क्रोधित होते हैं और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

न करें इन चीजों का सेवन

प्रदोष व्रत के दिन गलती से मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों से दूर रहना चाहिए।

न पहनें इन रंगों के कपड़े

इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पीले या लाल रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है और शुभ भी होता है।

न करें क्रोध

प्रदोष व्रत के दिन के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए। इस दिन मन को शांत करके भगवान का ध्यान करना चाहिए।

मन रखें शुद्ध

प्रदोष व्रत के दिन मन को शुद्ध रखना चाहिए। किसी प्रकार का मन में गलत विचार नहीं आना चाहिए और भगवान की आराधना करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत में ये काम नहीं करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?