बच्चों की रुकी हुई हाइट बढ़ाने के काम आएंगे ये 5 टिप्स


By Sahil23, Sep 2023 12:11 PMnaidunia.com

बच्चों की हाइट

कुछ बच्चों की हाइट रुक जाती है। बढ़ती उम्र के साथ हाइट न बढ़ने से बच्चे में आत्मविश्वास की कमी आ जाती है। साथ ही, माता-पिता भी परेशान रहते हैं।

हाइट बढ़ाने की टिप्स

वैसे तो बाजार में हाइट बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स मौजूद हैं, लेकिन ये सभी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होते हैं।

हाइट बढ़ाने के लिए योगासन

आज बात कर रहे हैं कि किन योगासन की मदद से आप अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं। अगर इन आसन का अभ्यास बच्चे नियमित करते हैं तो हाइट में अच्छी ग्रोथ हो सकती है।

सूर्य नमस्कार

योग की दुनिया में सूर्य नमस्कार को सबसे फायदेमंद आसन माना गया है। इसका अभ्यास करने से शरीर में खिंचाव पैदा होता है, जिससे हाइट बढ़ती है।

वृक्षासन

हाइट बढ़ाने के लिए वृक्षासन भी असरदार है। इस योगासन का अभ्यास रोजाना करने से हाइट तेजी से बढ़ सकती है।

त्रिकोणासन

यह आसन भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। त्रिकोणासन का नियमित अभ्यास करने से बच्चों की हाइट को बढ़ाने में मदद मिलती है।

भुजंगासन

शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए भुजंगासन किया जाता है। बढ़ती उम्र के साथ हाइट रुक जाती है तो भुजंगासन का अभ्यास रोजाना करना चाहिए।

ताड़ासन

हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन को भी फायदेमंद माना जाता है। इसे करने से मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है और हाइट तेजी से बढ़ने लगती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हेयर फॉल बढ़ाते हैं ये फूड्स, तुरंत छोड़ दें खाना