बालों के झड़ने की परेशानी वर्तमान समय में आम बन गई है। ज्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से ग्रस्त है और इसके समाधान के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं।
झड़ते बालों के लिए हमारी लाइफस्टाइल काफी हद तक जिम्मेदार हैं। आज बात उन फूड्स के बारे में कर रहे हैं, जिनका सेवन करने से हेयर फॉल बढ़ता है।
प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी बालों के झड़ने की परेशानी बढ़ जाती है। इसके अलावा मैदा और चीनी जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं।
जंक फूड और तली हुई चीजों को खाना ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन जब आपके बाल झड़ने लगते हैं तो इस तरह की चीजों को खाने से बचना चाहिए।
अगर आप काफी ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं तो बालों के लिए आपको ये आदत बदलनी होगी। दरअसल, इनका सेवन करने से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है और बाल तेजी से गिरने लगते हैं।
अगर आप शराब का काफी ज्यादा सेवन करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें। विशेषकर बाल गिरने के दौरान शराब पीना बंद कर देना चाहिए।
मैदा से तैयार हुई चीजें आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए खतरनाक है। इतना ही नहीं, ये फूड्स हेयर लॉस के खतरे को भी बढ़ाते हैं।
दरअसल, मैदा आंतों की अंदरूनी सतह पर चिपक जाता है। वहीं, जब आंतें भोजन को सही से सोख नहीं पाती हैं तो शरीर में कमजोरी बढ़ जाती है। बाद में यह हेयर फॉल की वजह बनती है।