हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। यह बीमारी ज्यादा टेंशन यानी चिंता और तनाव लेने के कारण होती है। इसके अलावा शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण भी यह परेशानी होती है।
अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जूझ रहें हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान टिप्स को अपनाया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए मानसिक तनाव लेने से बचना चाहिए। तनाव लेने के कारण यह समस्या बढ़ सकती है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो बाहर का खाने से बचें। जंक फूड के सेवन वजन बढ़ता है।
सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट में पोटेशियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप खाने में केला, पालक, टमाटर, शकरकंद फलियों और बीन्स को शामिल करें।
नमक का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर की बड़ी वजह है। दिनभर में 1 चम्मच से ज्यादा नमक न खाएं।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए दिन में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद की कमी से तनाव और बीपी दोनों बढ़ते हैं।
Blood Pressure को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com