2024 में फिटनेस जर्नी शुरू करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Sahil28, Dec 2023 05:00 PMnaidunia.com

फिटनेस जर्नी के लिए टिप्स

किसी भी नई चीज की शुरुआत के लिए नए साल को बेहतरीन माना जाता है। बॉडी को फिट रखने के लिए आप 2024 में फिटनेस जर्नी को भी शुरू कर सकते हैं।

लक्ष्य सेट करें

फिटनेस जर्नी के दौरान लक्ष्य सेट करने का खास महत्व होता है। उदाहरण के तौर पर आप बगैर रुके पुशअप्स लगाने या आधे घंटे में 5 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य बना सकते हैं।

अकेले न करें वर्कआउट

यदि आपके साथ कोई वर्कआउट करने वाला होगा तो आपको ज्यादा मोटिवेशन मिलेगा। साथ ही, एक्सरसाइज करना आपकी आदत में शामिल हो जाएगा।

कम से करें शुरुआत

फिटनेस जर्नी की शुरुआत में कभी भी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज न करें। शुरुआत के दिनों में 15 से 20 मिनट तक वर्कआउट काफी है। इसके बाद धीरे-धीरे समय को बढ़ाएं।

रिकवरी है जरूरी

कुछ लोग उत्साहित होकर फिटनेस जर्नी की शुरुआत करते हैं और शरीर की रिकवरी पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। बता दें कि एक्सरसाइज से भी ज्यादा जरूरी रिकवरी है।

प्रोग्रेस ट्रैक करें

जल्दी फिट होने की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रोग्रेस को ट्रैक करें। ऐसा करने से आपको पता चल पाएगा कि आपकी मेहनत का क्या परिणाम निकल रहा है।

अलग-अलग एक्सरसाइज करें

फिटनेस रूटीन में अलग-अलग एक्सरसाइज शामिल करें। इसकी मदद से शरीर के सभी अंगों को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

फिटनेस ट्रेनर की मदद लें

यदि आपको एक्सरसाइज करने में कोई असुविधा हो रही है तो बेहतर होगा फिटनेस ट्रेनर या एक्सपर्ट्स की मदद लें। एक फिटनेस प्लान बनाकर वर्कआउट करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह ब्रश के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें, दांत होंगे खराब