ठंड में हार्ट को ऐसे रखें हेल्दी


By Arbaaj08, Dec 2023 04:28 PMnaidunia.com

सर्दी का मौसम

सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को शरीर से जुड़ी समस्याएं ओर बढ़ने लगती है। ऐसे में हार्ट के मरीजों के लिए भी सर्दी का मौसम नाजुक होता है।

हार्ट को हेल्दी

सर्दी में शरीर के अंदर कई ऐसे बदलाव होते है जिसके कारण हार्ट पर गहरा असर होता है इसलिए हार्ट को हेल्दी रखना जरूरी होता है।

फिजिकल एक्टिविटी

ठंड के मौसम में गर्मी के मुकाबले में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाता है जिसके कारण ब्लड फ्लो कम होता है। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी अधिक करने की कोशिश करें।

वजन कंट्रोल करें

ठंड के मौसम में लोग जमकर खाना खाते है, लेकिन वर्कआउट न के बराबर होता है जिस कारण हार्ट अटैक का खतरा होता है।

भरपूर पानी पिएं

सर्दी में लोग बार-बार पानी पीना पसंद नहीं करते है, लेकिन कम पानी पीने के कारण दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का अधिक खतरा होता है इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

तली चीजें न खाएं

सर्दी के मौसम में लोग तली हुई चीजों को खाना पसंद करते है, लेकिन हार्ट के रोगियों को ऐसी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

पोटेशियम युक्त भोजन

हार्ट के मरीजों को सर्दी के मौसम में पोटेशियम युक्त भोजन करना चाहिए। पोटेशियम युक्त भोजन हार्ट को हेल्दी रखता है।

गर्म तासीर वाली चीजें खाएं

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप इस मौसम में गर्म तासीर वाली चीजों को खाएं ताकि शरीर गर्म रहें।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में खाएं मात्र 2 लौंग, बीमारियां होंगी फुर्र