गर्मी के कारण बार-बार टूटती है नींद, करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav24, Jun 2024 05:46 PMnaidunia.com

गर्मियों में टूट जाती है नींद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। नींद की कमी से कई तरह की समस्याएं होती हैं। गर्मियों के दिनों में अक्सर नींद टूट जाती है।

अच्छी नींद के लिए करें ये उपाय

नींद पूरी न होने से अगले दिन का शेड्यूल बिगड़ जाता है और इसका असर वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी पड़ता है। ऐसे में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे नींद अच्छी आती है।

सोने का समय निश्चित करें

आजकल अधिकतर लोग देर रात तक मोबाइल फोन पर स्क्रॉलिग करते रहते हैं, इस वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है। गर्मी में लोग देर तक जगे रहते हैं। ऐसे में सोने का समय निश्चित करें।

होती हैं कई बीमारियां

देर रात तक जगने से और नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियां होती हैं। इसका असर ब्रेन पर भी पड़ता है।

सोने के स्थान को साफ रखें

सोने से पहले बिस्तर को अच्छे से साफ करें, जिस कारण से किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा मोबाइल और अन्य गैजेट्स से दूरी बनाएं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

गर्मियों में प्यास अधिक लगती है इस वजह से रात में भी नींद खुल जाती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

ढीले कपड़े पहनें

वहीं, सोते समय हमेशा ढीले कपड़े पहनने चाहिए। टाइट कपड़े पहनने से गर्मी अधिक लगती है, जिस वजह से नींद में खलल पड़ता है।

स्थान को रखें ठंडा

सोने के स्थान को ठंडा रखने की कोशिश करें। इसके लिए पंखा और कूलर का इस्तेमाल करें और लाइट ऑफ रखें।

गर्मियों में अच्छी नींद के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?