लेटते समय पर दिमाग में आते हैं विचार, तो करें ये उपाय


By Sahil02, Sep 2024 12:42 PMnaidunia.com

दिमाग को शांत करें

बिस्तर पर लेटते ही कुछ लोगों के दिमाग में गैर जरूरी विचार आने लगते हैं, जिसके कारण नींद नहीं आती है। इस समस्या से बचने का एक ही तरीका है कि अपने दिमाग को शांत कर लें।

सोने से पहले मेडिटेशन करें

दिमाग अशांत रहता है तो सोने से पहले मेडिटेशन करें। इससे माइंड में अनावश्यक विचारों को आने से रोका जा सकता है। 

सोने का समय नियमित रखें

अक्सर लोग अलग-अलग समय पर सोते हैं। ऐसा करने से नींद के स्तर और मेंटल हेल्थ दोनों पर असर पड़ता है। इससे बचने का तरीका है कि आप नियमित समय पर सोना शुरू कर दें।

म्यूजिक सुनें

सोने से पहले हल्का संगीत सुना जा सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गाने सुनने से भी मन और दिमाग को शांत किया जा सकता है।

कैफीन का सेवन न करें

रात के समय कॉफी पीने से नींद खराब हो सकती है। दरअसल, इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिसका प्रभाव नींद के स्तर पर पड़ता है।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज करेंगे तो मन को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। इससे गैर जरूरी विचारों के कारण आपकी नींद खराब नहीं होगी।

स्क्रीन टाइम को कम करें

सोने से पहले मोबाइल या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल न करें। माना जाता है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण भी अच्छी नींद नहीं आती है।

किताब भी पढ़ें

नींद नहीं आती है या फिर दिमाग में गैर जरूरी विचार ज्यादा आते हैं तो किताब पढ़ना शुरू करें। इससे दिमाग को शांत रखने में भी मदद मिलती है।

सोते समय दिमाग में विचार आते हैं तो यहां बताए गए उपाय अपना लें। ऐसा करने से लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बाथरूम को गीला छोड़ने से हो सकते हैं कई रोग