खराब आंतों को कैसे ठीक करें?


By Sahil05, Jul 2024 12:12 PMnaidunia.com

आंतों को मजबूत करने के उपाय

खाना पचाने में आंत का अहम रोल होता है। आंतों के कमजोर पड़ने का असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। अगर आप आंत मजबूत करना चाहते हैं तो रोजाना कुछ बातों का ध्यान रखें।

रोजाना एक्सरसाइज करें

ओवरऑल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। नियमित व्यायाम करेंगे तो आंतों के कमजोर होने का सामना नहीं करना पड़ेगा।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में पानी की कमी होने से आंतों में गंदगी जमा होने लगती है।

आराम करें

पेट और आंत की सेहत के लिए आराम करना भी जरूरी है। अगर शरीर को पूरा आराम नहीं करने देंगे तो पाचन तंत्र का कार्य प्रभावित हो सकता है।

ज्यादा मात्रा में खाना न खाएं

भूख से ज्यादा खाना खाने की आदत भी आंतों के ऊपर अतिरिक्त दबाव पैदा करती है। इससे अपना बचाव करने के लिए ज्यादा मात्रा में खाना खाने से परहेज करें।

प्रोबायोटिक फूड

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक फूड डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप योगर्ट, दही, लहसुन, केला, सेब जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बना लें।

फाइबर युक्त चीजें खाएं

आंतों की सेहत के लिए फाइबर महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त मात्रा में फाइबर खाने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। 

खाने के समय का पालन करें

आंतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो खाने के समय का पूरा ध्यान रखना होगा। भूख के समय पर खाना न खाने का बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है।

आंतों की सेहत का ध्यान रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट अजवाइन का काढ़ा पीने के फायदे